भारतीय वायुसेना की 86वीं वर्षगांठ पर इलाहाबाद में किया गिया एयर शो का आयोजन

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 04:21 PM (IST)

इलाहाबादः भारतीय वायुसेना की 8 अक्टूबर को 86वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में इलाहाबाद में एयर शो का आयोजन किया गया। इस शो में भारतीय वायुसेना के जवानों ने करतब दिखाएं। इस दौरान जवानों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत ऑपरेशन की तैयारियों का भी प्रदर्शन किया। 

एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर ने कहा कि कुंभ मेले में हर मदद के लिए वायुसेना तैयार है। आपात स्थिति के लिए वायुसेना ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि 28 और 29 सितंबर को वायुसेना पराक्रम पर्व के रूप में वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों और आम जनता को सर्जिकल स्ट्राइक का दृश्य दिखाया जाएगा। 

हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरकर जवान किस तरह दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं, इसका प्रदर्शन युवाओं को रोमांचित करने के साथ ही सेना के प्रति आत्मविश्वास से भरेगा और भारतीय सेना का अंग बनने के लिए प्रेरित करेगा। यह वर्षगांठ पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने पर मनाई जा रही है।
 

Deepika Rajput