88 करोड़ से बदलेगी देवरिया में सड़कों की सूरत, जल्द ही शुरू होगा निर्माण कार्य: BJP-MP

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 09:22 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लगभग 88 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जायेगा।      

स्थानीय भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि लार चनुकी रामनगर से जगदीश होते हुए दोगारी राजमल तक त करोड़ 68 लाख रूपये से, लार पिपरा चौराहा से खरवनिया होते हुए डुमरी तक 12 करोड़ से, लार रोड से रेवली नेमा होते हुए धरहरा तक 12 करोड़ 16 लाख से,बखरी बाजार से रतसीया तक नौ करोड़ 89 लाख से, घाटी से खैराट तक 5 करोड़ 79 लाख से,भटनी से भाटपार तक 16 करोड़ 96 लाख से, सलेमपुर से चेरो तक 8 करोड़ 8 लाख से, लार भाटपार मार्ग पर किलोमीटर एक से परासी चकलाल तक 6 करोड़ 67 लाख तथा सलेमपुर भाटपार मार्ग से बनकटा तक 8 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से सड़को का निर्माण होगा।

कुशवाहा ने बताया कि सभी सड़को की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इन सड़कों का टेण्डर हो चुका है, निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static