8वीं पास डॉक्टर ने कर डाली गर्भवती महिला की सर्जरी, जच्चा-बच्चा की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 12:28 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोलता हुआ एक मामला सामने आया है। जहां 17 मार्च बुधवार को डिलिवरी के दौरान केस बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को बिना रेफर कागज बनाए ही लखनऊ भेज दिया गया। जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर सिर्फ 8वीं पास है। वहीं, अस्पताल का संचालक इंटर तक पढ़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर पूरे मल्लाहन का पुरवा गांव का है। मंगलवार की रात परिजन उसे इलाज के लिए अरवल स्थित मां शारदा हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर द्वारा पूनम का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान रक्तश्राव के चलते दोनों की तबियत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई। इससे घबराकर पस्पताल संचालक ने बिना रेफर कागज बनाये सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कह दिया। रास्ते में परिजनों को दोनों की मौत होने का पता चला।

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस की जांच में अस्पताल पूरी तरह से फर्जी पाया गया। डॉक्टर गांव के गरीब और मासूम युवकों को ठगते हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इसके बाद संचालक राजेश कुमार साहनी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला और चालक अरुण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसा कमाने के लिए उन्होंने मां शारदा हॉस्पिटल और जच्चा-बच्चा केंद्र खोला था। लोगों का इलाज और ऑपरेशन करते हैं जबकि उनके पास डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं है।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj