नए वर्ष के आगाज के साथ UP में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों के तबादले
punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 01:43 PM (IST)
लखनऊः नए साल के आगाज के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में सरकार ने 96 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। वहीं अब 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
अफसर-वर्तमान तैनाती
1. प्रीती शुक्ला- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
2. यशवंत राव- रजिस्ट्रार, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय
3. डॉ. अनीता भटनागर जैन- अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
4. राजेंद्र कुमार तिवारी- अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग
5. सी इंदुमती- अपर गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
6. महेंद्र कुमार- विशेष सचिव, नगर विकास विभाग
7. जयंत नार्लिकर- अपर निदेशक (प्रशासन) एसजीपीजीआई एवं विशेष सचिव
8. डॉ. प्रशांत त्रिवेदी- प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य, एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग
9. अनुराग श्रीवास्तव- प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, विशेष कार्याधिकारी, नोएडा एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं परियोजना निदेशक, समुदाय परियोजना।