एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 07:06 PM (IST)

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 394 हो गई है। वाल्मीकि विहार में एक ही परिवार के नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसमें पांच पुरुष, तीन महिला व छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। उसके बाद उनके परिवार के लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

CMO ने बताया कि संपर्क मेंं आने वालों डॉक्टर और स्टाप को आइसोलेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 24 घंटे सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। गोमती नगर में एक डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वालो लोगो को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। 

Edited By

Ramkesh