9 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या, प्रियंका बोलीं- बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 01:48 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्नाव में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की घिनौनी घटना सामने आई है। जिसके चलते प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा?"

बता दें कि उन्नाव में मंगलवार को एक दरिंदे ने इंसानियत की सारे हदें लांघते हुए 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। उसके बाद बच्ची को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शाम को बच्ची अचेत अवस्था में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static