सौतेले पिता पर 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:51 PM (IST)

गाजियाबादः विजयनगर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने इस बाबत पुलिस में तहरीर दी है। उधर, खोड़ा थाना क्षेत्र और मुरदानगर में दो अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग और महिला की मौत हो गई।

विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार ने शनिवार को कहा कि विजयनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने दूसरे पति पर 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह किसी काम से बाहर गयी थी। इस दौरान बच्ची को घर में अकेली पाकर पति ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह घर लौटी तब उसका पति व बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके पति ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके घर लौटने पर बेटी ने घटना की जब वह घर लौटी तो उसे इसबारे में उसकी बेटी ने बताया। जिसके बाद परिवार के लोग एकत्र होकर थाने पहुचे और इस बाबत पुलिस को तहरीर दी। कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग प्यारे मिया (60 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बदायूं निवासी प्यारे मिया खोडा थाना क्षेत्र स्थित लोकप्रिय विहार में एक शादी समारोह में शिरकत के बाद वापस जा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल प्यारे मिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मुरादनगर थाना क्षेत्र की रावली-सुराना रोड़ पर एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुरादनगर लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान प्रेमवती निवासी मिलक रावली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर बुलेट सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।  

Tamanna Bhardwaj