सिद्धार्थनगर में 90 और मिले कोरोना मरीज, 12 पुलिसकर्मी भी शामिल

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 06:21 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को 90 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1512 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पाए गए मरीजों में 39 सदर, 22 शोहरतगढ़, चार बांसी, चार इटावा और 21 डुमरियागंज तहसील के हैं। जिनमें जिला जेल के 19 कैदी, 12 पुलिसकर्मी और जिलाधिकारी कार्यालय का एक कर्मचारी शामिल है|

Edited By

Umakant yadav