आगरा में मरने के बाद जिंदा हुई 90 वर्षीय महिला, बोली पीठ में हो रहा दर्द

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 04:06 PM (IST)

आगरा: कभी-कभी कुदरत का करिश्मा ऐसा होता है कि मृत इंसान भी जिन्दा हो जाता है। एक ऐसी ही घटना घटित हुई आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव में, जहां 90 वर्षीय महिला विरमा देवी के निधन के बाद बेटे राम किशोर, रोशन लाल, राजवीर और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके शरीर ने हरकत कर दी।

इसके बाद रामायण और गीता का पाठ शुरू हुआ तो मृत विरमा देवी जिन्दा हो गई। परिवार में मातम का माहौल खुशियों में तबदील हो गया। विरमा देवी ने उठ कर सबसे पहले अपनी बहू से कहा कि उसकी पीठ दर्द कर रही है। गांव में यह घटना कौतूहल का विषय बन गई। आसपास के गांवों के लोग विरमा देवी को देखने आने लगे।

Anil Kapoor