पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती, CM योगी सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 12:42 PM (IST)

लखनऊ: देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में विख्यात अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।

बता दें कि लखनऊ, दिल्ली, बलरामपुर तथा ग्वालियर से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर आयोजन किया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अटल युवा संकल्प यात्रा भी निकाली गई। अटल युवा संकल्प यात्रा के तहत युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर अटल बिहारी के संदेश को लोगों तक पहुंचा रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। मूलत: उनका उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से था, लेकिन पिता मध्यप्रदेश में शिक्षक थे। यूपी से उनका राजनीतिक लगाव काफी ज्यादा था। अटल बिहारी वाजपेयी की पढ़ाई ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हुई। उनके पिता स्कूल मास्टर और कवि थे। जाहिर है इसकी छाप उनके व्यक्तित्व पर पड़ी। अटल बिहारी वाजपेयी साल 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने, लेकिन इस दौरान उन्होंने महज 13 दिन में ही इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद साल 1998 में वह दोबारा पीएम बने। इस समय करीब 13 महीने के बाद एक बार फिर इनकी सरकार गिर गई। इसके बाद साल 1999 में 13 दलों की गठबंधन वाली सरकार बनी, जिसने सफलतापूर्वक 5 साल का कार्यकाल पूरा किया. इतना ही नहीं वाजपेयी साल  1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा के लिए चुने गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static