''आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए''..., 4 साल की बच्ची ने सीएम योगी को भेंट किया ''बुलडोजर''

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 03:41 PM (IST)

गोरखपुर: गोरखपुर में अपने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची चार वर्षीय एक बच्ची ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को उपहार स्वरूप 'बुलडोजर' भेंट किया। बच्ची द्वारा प्यार से दिया गया उपहार देखकर मुख्यमंत्री हंस पड़े। बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा, ''आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।

'आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए'...
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कानपुर की निवासी यशस्विनी सिंह के इस अनोखे उपहार को पाकर मुख्यमंत्री हंस पड़े। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा, "आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए।" इसके बाद उसने एक छोटा-सा बुलडोजर (खिलौना) उनके हाथों में रख दिया। उपहार देख मुख्यमंत्री भी हंस पड़े। 

'आपको बुलडोजर प्रिय है...'
बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा, ''आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।'' बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे, तभी उनकी नजर यशस्विनी पर पड़ी जो अपने माता-पिता के साथ कानपुर से आई थी। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है और वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदंबा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने गोरखपुर आई थी। मुख्यमंत्री से मिलकर वह काफी उत्साहित नजर आई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static