यात्रीगण ध्यान देंः प्रयागराज से आने-जाने वाली फ्लाइटों के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 03:45 PM (IST)

प्रयागराज: नगर विमानन महानिदेशालय (DGCA)  ने समर शेड्यूल के दौरान विमान सेवा में बदलाव करते हुए, रविवार 27 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल 30 मार्च 2020 तक लागू कर दिया है। एयर इंडिया ने दिल्ली से जाने वाली फ्लाइटों का समय बदल दिया है, तो वहीं पर  प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो का दिल्ली, मुंबई, रायपुर, बंगलूरू और कोलकाता के समय में भी तब्दीली की गई है। हालांकि, इंडिगो के विंटर शेड्यूल में पांच से 25 मिनट का ही अंतर आया है। प्रयागराज से आने और जाने वाली सभी फ्लाइटों का समय पांच माह के लिए बदल दिया गया है। विमानन कंपनियों ने अपने सभी यात्रियों को फ्लाइट के समय में हुई तब्दीली की जानकारी ई-मेल और एसएमएस के जरिए  दे दी है।

 

बता दें कि विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट जो दिल्ली शाम पांच बजे जाती है, वो अब दिन में 3.15 पर उड़ान भरेगी और दिल्ली शाम पांच बजे पहुंच जाएगी। इसी तरह दिल्ली से यही विमान दिन में 2.55 की बजाय दोपहर 1.05 पर उड़ान भरेगी और जो दिन में प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट में 2.50 पर पहुंच जाएगी।

 

ये रहा नया शेड्यूल-

इंडिगो कोलकाता-प्रयागराज सुबह 06.45-09.25 बजे सुबह 06.50-09.05 बजे
इंडिगो प्रयागराज-कोलकाता दोपहर 02.10-04.10 बजे दोपहर 02.05-04.15 बजे
इंडिगो रायपुर-प्रयागराज दोपहर 12.20-01.50 बजे सुबह 11.55-01.45 बजे

 

इंडिगो प्रयागराज-रायपुर सुबह 10.05-12.00 बजे सुबह 09.45-11.35 बजे
इंडिगो प्रयागराज-बंगलूरू शाम 04.40-07.00 बजे शाम 04.25-07.00 बजे
इंडिगो बंगलूरू-प्रयागराज दोपहर 01.30-04.00 बजे दोपहर 01.30-04.10 बजे
इंडिगो प्रयागराज-मुंबई दोपहर 02.00-04.00 बजे दोपहर 01.40-03.50 बजे

 

इंडिगो मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.15-01.30 बजे सुबह 11.10-01.10 बजे
इंडिगो प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 12.50-02.05 बजे दोपहर 12.50-02.10 बजे
इंडिगो दिल्ली-प्रयागराज सुबह 11.00-12.20 बजे सुबह 11.05-12.20 बजे
एयर इंडिया प्रयागराज-दिल्ली शाम 05.00-07.30 बजे दोपहर 03.15-05.00 बजे
एयर इंडिया दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 02.55-04.30 बजे दोपहर 01.05-02.50 बजे.

 

 

 

Ajay kumar