यात्रियों से भरी बस पलटी, एक बच्चे की मौत, 55 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 03:09 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।

हादसा सैफई थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। यहां दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं सूचना मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की राहत टीम घटनास्थल पहुंच गई। थोड़ी देर में चौबिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में इलाज चल रहा है। 

Tamanna Bhardwaj