UP में गुंडई की हद पार! कार सवार ने पुलिसवाले की बाइक को मारी टक्कर... फिर 5 KM तक घसीटा, रोकने की कोशिश में 2 पुलिसकर्मी घायल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 09:38 AM (IST)
मऊ : उत्तर प्रदेस के मऊ जिले में मंगलवार को एक कार चालक ने एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश में उसे लगभग पांच किलोमीटर तक घसीटता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ रोडवेज बस अड्डे के पास हुई इस घटना के बाद मिर्जाहदीपुरा चौक तक लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस ने कई बार वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की।
पुलिस के मुताबिक वाहन चालक को रोकने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक की पहचान रस्तीपुर गांव के निवासी विवेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल सिपाही रविकांत की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
Holi Special Trains: रंगों के त्योहार होली से पहले देशभर में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर साफ नजर आने लगी है। अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि त्योहार के दौरान सफर सुगम बनाया जा सके। रेलवे प्रशासन ने न केवल होली से पहले अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, बल्कि त्योहार के बाद भी यात्रियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन तय किया है.... पढ़ें पूरी खबर ....

