‘जैसे मैने किया वैसा ही दूसरे लोग करेंगे…’, फ्लैट में बंधक बनाकर क्लब डांसर से 3 दिन तक रेप, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 01:38 AM (IST)

Agra News, (मान मल्होत्रा): फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट (ताजगंज) में गाजियाबाद की युवती को तीन दिन से कैद करके उसके साथ दुराचार किया जा रहा था। युवती को देह व्यापार के गलीच धंधे में धकेलने की तैयारी थी। युवती ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित और उसकी पत्नी को पकड़ा है। तहरीर के आधार पर दुराचार सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
PunjabKesari
दरअसल, एक युवती बदहवास हालत में शुक्रवार की रात ताजगंज पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को बताया कि वह क्लब डांसर है। राजकमल अपार्टमेंट निवासी विनय गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया। आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए उसे बुलाया गया था। वह 8 अक्टूबर को आगरा आई। विनय गुप्ता उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया। वहां उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी। मीरा ने उसे चाय बनाकर दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो कमरे में कैद थी। विनय गुप्ता ने लगातार तीन दिन उसके साथ दुराचार किया। उससे कहा कि जैसा उसने किया वैसा ही दूसरे लोग करेंगे। उसे विरोध नहीं करना है। यही काम है। पैसा मिलेगा। वह बुरी तरह घबरा गई। मौका मिलते ही वहां से भाग निकली।

एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि सूचना पर दबिश दी गई। फ्लैट नंबर 107 से विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा को पकड़ा गया। विनय मूलतः नूरी दरवाजा का निवासी है। छानबीन में पता चला कि वह देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। युवती को बहाने से जाल में फंसाया गया था। वह देह व्यापार के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे बंधक बना लिया गया था। युवती ने दुराचार का आरोप लगाया। पुलिस ने दुराचार, जान से मारने की धमकी, जहरखुरानी आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दंपत्ति पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static