अनिरुद्धाचार्य से युवक ने की दुल्हन की डिमांड: साहिबा ने देखा वीडियो, ''खुशी तिवारी'' बन रचा ली शादी, फिर सुहागरात के दिन पति की कर दी निर्मम हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 02:07 PM (IST)

कुशीनगर (अनुराग तिवारी) : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। साहिब बानो ने खुशी तिवारी बनकर एक ब्राह्मण युवक को अपनी शादी के जाल में फंसाया और उसके बाद अपने सहयोगियों संग मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मजहना का है। जहां पर नाले में शव बरामद हुआ। शव की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर बडवार निवासी इंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई। 

एक कथावाचक से शादी के लिए प्रश्न उत्तर को लेकर सोशल मीडिया में इनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद साहिब बानो नाम की महिला खुशी तिवारी बनी और इन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली। फिर इस पूरे खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल कुशीनगर की पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। कुशीनगर की स्वाट और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static