सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर भरभारकर गिरा कच्चा मकान, दोनों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 03:39 PM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग दंपत्ति के शवों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम आठपुरा का है। यहां पर मृतक 70 वर्षीय खरगे सिंह व उनकी पत्नी चुन्ना देवी अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। अचानक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौेके पर पहुंचकर मलबे से दंपति को निकालने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद दंपत्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tamanna Bhardwaj