दादी के साथ सोई हुई 8 साल की मासूम को उठा ले गया दरिंदा, किया रेप; नदी के किनारे इस हालात में मिली

punjabkesari.in Saturday, Jul 12, 2025 - 12:37 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सुरियावां क्षेत्र में दादी के साथ सोई हुई मासूम को दरिंदा उठाकर ले गया। फिर निर्जन स्थान पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। मासूम बच्ची मरणासन्न हालात में नदी किनारे मिली।

दादी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सोई थी मासूम 
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ घर के बरामदे में सोई थी। जिसे एक दरिंदा बिस्तर से उठाकर सुनसान स्थान ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।  बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव की एक मासूम जो कक्षा 2 में पढ़ती थी। गुरुवार की रात में वह अपनी दादी मां के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सोई थी। अर्ध रात्रि में दरिंदा उसे कब उठा कर ले गया, किसी को पता नहीं चला। 

वरुणा नदी के किनारे इस हालत पड़ी मिली बच्ची 
रात्रि में लगभग 1:00 बजे दादी की आंख खुली तो देखा कि नातिन चारपाई पर नहीं है। सोचा कि कहीं बाथरूम में गई होगी, जब काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने परिजनों को अवगत कराया। परिजन भी डेरा के चारों तरफ खोजबीन करने लगे मगर कहीं पता नहीं चला। भोर में कतिपय लोगों से पता चला कि वरुणा नदी के किनारे एक कम उम्र की लड़की मरणासन्न पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले आई। मासूम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, मामले में पाक्सो सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static