टिकरी बॉर्डर: प्रदर्शन कर रहे एक और किसान ने किया सुसाइड, लिखा- मोदी सरकार तारिख पे

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 01:30 PM (IST)

यूपी डेस्क: नए कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलन को लगभग 72 दिन हो गए, फिर भी आन्दोलन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं प्रदर्शन में कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। इसी क्रम में टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने सुसाइड कर ली है। सुसाइड करने से पहले किसान ने किसानों के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक किसान हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हरियाणा के कर्मवीर सिंगवाल ने आज सुबह पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लटका कर सुसाइड कर ली।  किसान की सुसाइड के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी प्रप्त किया है।  जिसमें उन्होंने आंदोलनकारी किसानों के नाम संदेश लिखा है।  सिंगवाल ने इसमें कहा है कि काले कानूनों के खिलाफ मरते दम तक किसानों को संघर्ष करना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh