बुजुर्ग महिला के मातम में सरीक होने पहुंचा बंदरों का झुंड, बना चर्चा का विषय

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 06:03 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां बंदरों (Monkey) का एक झुंड महिला की मौत के बाद अतिंम दर्शन और मातम में सरीक होने पहुंच गया। इतना ही नहीं इंसानों के साथ बंदरों का भी तकरीबन 2 घंटे तक मातम चलता रहा। बंदरों का मातम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दैवीय चमत्कार मानते हुए ग्रामीणों ने बंदरों को खिलाया बिस्किट
बता दें कि लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव में शिवपति देवी (70) वर्ष की मौत हो गई। जिसके बाद गांव और रिश्तेदार के लोग अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। परिजन उनके जाने के गम में रो रहे थे। इस बीच 8-10 लंगूर- बंदरों एक झुंड वहां पहुंच गया। लंगूर और बंदर वृद्ध महिला के शव के चारों तरफ बैठे गए। वहीं ग्रामीणों ने दैवीय चमत्कार मानते हुए बंदरों को बिस्किट खिलाया, उसके एक घंटे बाद लंगूर- बंदरों का झुंड वहां से वापस चला गया।

बेल्हा गांव में भक्तिन नाम से चर्चित थी शिवपति देवी
मृतक महिला शिवपति देवी बेल्हा गांव में भक्तिन नाम से चर्चित थी। पूजा-पाठ के प्रति जबरजस्त आस्था रखती थी। जिसके कारण मातम में सरीक हुए बंदरो को ग्रामीण भगवान के आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे है। उनका कहना है कि भगवान ने खुद बंदर के झुंड के रूप में महिला के अंतिम दर्शन के लिए आए। 

Umakant yadav