सपा के 2 MLC के साथ एक पूर्व आईएएस ने थामा BJP का दामन, स्वतंत्रदेव ने दिलाई सदस्यता

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 04:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला चरम पर चल रहा है। प्रदेश की पार्टियां विपक्षी नेताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में सपा के MLC घनश्याम सिंह और MLC शैलेंद्र सिंह के साथ पूर्व आईएएस राम बहादुर ने भी भाजपा का दामन थामा है। 

इन सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान स्वतंत्रदेव ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की अब सपा में खलबली मची हुई है। 

Content Writer

Imran