दीपावली पर अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव, 5.51 लाख दीपक से जगमग होगी राम नगरी

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 04:17 PM (IST)

अयोध्याः राम की नगरी अयोध्या में इस बार भी योगी सरकार भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। इस बार दीपावली ज्यादा जगमग होगी। वहीं 26 अक्टूबर को 5.51 लाख दीपों के प्रज्जवलन के साथ भव्य दीपोत्सव होगा। इतना ही नहीं सीता-राम का प्रतीकात्मक अवतरण भी होगा।

दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीराम के जीवन पर आधारित शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसके साथ ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस, नेपाल और भारत की 6 शैलियों की रामलीला का मंचन होगा। जिसके लिए लोगों के मन में भारी उत्सहा है। 

वहीं अयोध्या के विवादित परिसर में दीपोत्सव के लिए विश्व हिंदू परिषद ने दीपोत्सव की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। राम मंदिर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र ने मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्पष्ट किया और कहा कि यहां पर परंपरागत कार्यक्रमों के अलावा किसी अन्य उत्सव की अनुमति नहीं दी जा सकती।


 

Tamanna Bhardwaj