लखनऊ-बलिया नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई बस, एक यात्री की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 12:32 PM (IST)

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में लखनऊ बलिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां गोसाईगंज थाना क्षेत्र बांसगांव के पास एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि यात्रियों से भरी बस आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। बस में कुल 32 यात्री सवार थे।

इस बारे मे जानकारी देते हुए एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि अभी ड्राइवर को झपकी लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अपनी जांच कर रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना करा दिया गया। दुर्घटना में गाजीपुर के बीरबल कुमार (46) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj