मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:00 PM (IST)

मिर्ज़ापुर(बृज लाल मौर्य): उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की घर के सामने तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। गोली मारते हुए CCTV वीडियो में भी सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कटरा कोटवाली थाना क्षेत्र की है यहां पर कतवारूपुर  निवासी राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह को आज सुबह टहलने के लिए घर के बाहर निकले थे।तभी मोटरसाइकिल से आये दो अज्ञात हमलावर ने देसी तमंचे से गोली मार दी। गोली उनको तमंचे से सटा कर मारी गयी।गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात  का लाइव फुटेज भी सामने आया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक वर्तमान में थाना विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव में प्रधान पति भी थे। प्रधानी की रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पड़ोसियों का कहना है कि इससे पहले भी वकील को जान से माने की नीयत से हमला किया गया था। मुहल्ले के लोगों द्वारा विरोध जताने पर कामयाबी नहीं मिली। लेकिन इस बार आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए। 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने  बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। नामजद तहरीर भी प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों की जांच जारी है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static