लव मैरिज के बाद खूनी खेल... रात में हुआ विवाद, सुबह पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, पति फरार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 02:45 PM (IST)
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया से शुरु हुई प्रेम फिर रिश्तों के डोर में बंधी कहानी का दुखद अंत हो गया है। यहां पर एक विवाहता का शव उसके घर में पड़ मिला इसे इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मानें तो पति- पत्नी में देर रात झगड़ा हुआ। उसके बाद पति कमरे के बाहर से कुंडा बंद कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि जब सुबह पत्नी शिवानी नहीं उठी तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई अवाज नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा तो बिस्तर पर विवाहिता मृत पड़ी थी।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक का एक युवती के बीच सोशल मीडिया के जरिए शुरु हुई प्रेमी कहानी एक रिश्ते में बदल गई। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति- पत्नी में विवाद होने लगा। बीते एक दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्योंकि पति मौके से फरार था घर में पत्नी मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। कमरे में बाहर से कुड़ा लगा हुआ था। इस मौत को पुलिस हत्या और आत्म हत्या के नजरिए से देख रही है। हालांकि पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली थी मृतिका
पुलिस ने बताया झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में सुबह सामने एक विवाहिता अपने कमरे में मृत पाई गई है। जिसकी पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी सुधा उर्फ शिवानी वंशकार के रूप में हुई है। शिवानी की मौत के बाद उसके पति यश ठाकुर पर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से यश फरार है।
गले पर चोट का निशान
परिवार के मुताबिक शिवानी के हाथ अकड़े हुए थे और उसके मुंह से खून निकला हुआ दिखाई दे रहा था। उसके गले में चोट के निशान थे। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में शिवानी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन ने लगाए पति पर गंभीर आरोप
शिवानी की बहन मुस्कान ने पति यश पर गंभीर आरोप लगाए हैं.।उसका कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता था और उसकी बहन को परेशान किया जाता था। मुस्कान ने पुलिस को रात की घटनाओं के बारे में भी बताया है। उसके मुताबिक, यश ने रात में बैग मांगा था और बैग देने के बाद कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। हालांकि, परिवार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि महिला ने सुसाइड की है या पित ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

