ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ कर रहा था मनचला, ऐसे सिखाया सबक

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 01:46 PM (IST)

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन बेखौफ मनचले पुलिस को चुनौती देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है। जहां ऑटो सवार महिला को एक मनचला परेशान करने लग गया। मनचले की छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने उसकी पिटाई करनी शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक मामला मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला रोड का है। यहां एक महिला ऑटो में बैठ कर निवाड़ी जा रही थी। तभी एक युवक महिला पर फब्तियां कसने लग गया। इतना ही नहीं वह महिला से नंबर भी मांगने लग गया। महिला जब बहुत परेशान हो गई तो उसने युवक को पीटना शुरु कर दिया। जिसके बाद राहगीर भी युवक की पिटाई करने लग गए।

तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
 

Tamanna Bhardwaj