एक मां ऐसी भी जिसने सगी बेटी को परोसा पति के आगे...

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 07:20 PM (IST)

फर्रुखाबादः कहते है कि मां-बाप भगवान का दूसरा रूप होते हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों की रक्षा करते हैं। लेकिन फर्रुखाबाद के इस ताजा मामले ने मां-बाप की छवि को ही कलंकित कर दिया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को सौतेले पिता के आगे परोस डाला। ममता को दागदार करने की कहानी यही पर खत्म नहीं होती कलयुगी मां ने पिता द्वारा गर्भवती हुई बेटी को 10 हजार में किसी आदमी को बेच डाला।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली का है। यहां की रहने वाली युवती ने पुलिस थाने में अपनी मां और सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसकी मां रीता ने गृह कलेश के चलते दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद मां और वो सौतेले पिता के साथ रहने लग गई। इसी बीच ममता का गला घोंट कर कलयुगी मां ने बेटी को नशीली गोली खिलाकर सौतेले पिता की हवस का शिकार बनाया। वहीं पिता की हैवानियत का शिकार बनी बेटी गर्भवती हो गई। पिता के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से उसके एक पुत्र हो गया।

पिता ने किया बेटी से 2 साल तक दुष्कर्म 
पीड़िता का कहना है कि पिछले 2 सालों से उसका सौतेला पिता उससे दुष्कर्म कर रहा है। उसका कहना है कि इतने में भी मां का जी नहीं भरा तो उसने उसे 10 हजार में बेच डाला। पीड़िता का कहना है कि उसे करीब 8-9 बार बेचा गया है। पीड़िता की दुख भरी दास्ता यहीं पर खत्म नहीं हुई। वह अपने साथ हुए अन्याय के लिए पुलिस के पास गई, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश 
जिसके बाद उसने जिलाधिकारी मोनिका रानी से न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने तुरंत पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने डीएम के निर्देशों पर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उस लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। जिससे वह मां बनी उसकी शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 


 

Tamanna Bhardwaj