एक मां ऐसी भी जिसने अवैध संबंधों के लिए बेटे को दी ऐसी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 05:16 PM (IST)

नोएडाः कहते हैं कि मां भगवान का दूसरा रूप होती है, जो खुद दुख झेलकर बच्चों को सुख देती है, लेकिन नोएडा के ताजा मामले ने मां की छवि को ही कलंकित कर दिया है। जहां अवैध संबंधों रोड़ा बन रहे बेटे की मां ने सुपारी देकर निर्मम हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला 
मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके का है। यहां लुहारली गांव की रहने वाली एक महिला के गांव के पास ही बने एक मंदिर के पुजारी से अवैध संबंध हैं। दोनों के अवैध संबंध की दास्तान पूरे गांव को पता लग गई। मां के अवैध संबंधों के बारे में बेटे अंशुल (20 वर्ष) ने लोगों से सुना। इसके बाद उसने एक दिन मां को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसने मां का विरोध किया। अपने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर मां ने ममता को दागदार करते हुए अपने दामाद के साथ मिलकर 35 हजार रुपए में बेटे की जान की बोली लगा दी। उसके इस कॉन्ट्रैक्ट मर्डर में दामाद, पुजारी और अन्य 2 लोग भी शामिल हो गए। 

मां ने करवाई बेटे की निर्मम हत्या 
बेटे को मां के खौफनाक इरादे का जरा भी अंदाजा नहीं था। 18 जून 2018 को दादरी थाना इलाके के कोट गांव के पुल के पास एक युवक की लाश मिली। जिसकी निर्मम तरीके से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव की पहचान लुहारली गांव के अंशुल के रूप में की। पुलिस की जांच कई दिशा में चली, लेकिन बारीकी से जांच करने पर शक की सुईया मां और उसके अवैध संबंध की तरफ घूम गई। जिस पर पुलिस ने काम करना शुरू किया तो बड़ी सफलता हाथ लगी और मामले का खुलासा हो गया।

आरोपियों ने जुर्म कबुला 
वहीं सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल लिया। फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर जेल भेज दिया है।


 

Tamanna Bhardwaj