उन्नाव गैंगरेप मामले में नया मोड़ः पीड़िता के पिता को मारते सबने देखा, लेकिन...

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 12:29 PM (IST)

उन्नावः उन्नाव के बहुचर्चित मामले में आए दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। इस केस में पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामला ज्यादा गर्मा गया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इसके बावजूद विधायक और उसके भाई पर लगातार गंभीर आरोप लगने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते अब यह बात भी सामने आई है कि पीड़िता के पिता को मारते हुए गांव के सभी लोगों ने देखा था। 

9 अप्रैल को पीड़िता के पिता की हुई थी मौत 
दरअसल उन्नाव का माखी गांव जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर है। 12 हजार गांव की आबादी है। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता और आरोपी भाजपा विधायक  कुलदीप सेंगर इसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के घर महज 100 मीटर की दूरी पर हैं। पीड़िता के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गांव का ही चौराहा है। यहीं पर 3 अप्रैल की शाम को दुष्कर्म पीड़िता के पिता को विधायक के भाई अतुल सिंह ने घर से घसीटते हुए लाकर पिटाई की थी। जिनकी बाद में 9 अप्रैल को मौत हो गई थी। 

विधायक किसी को मरवा सकता है लेकिन..
पंजाब केसरी की टीम ने माखी गांव में लोगों से बात की तो लोगों ने विधायक को दबंग तो बताया, पर दुष्कर्म करने की घटना को सही नहीं माना। लोग कहते हैं, विधायक किसी को मरवा तो सकते हैं, पर दुष्कर्म नहीं कर सकते हैं। लोगों ने बताया कि पीड़िता के पिता को मारते हुए सभी ने देखा। उन्हें पहले गांव में पीटते हुए घुमाया। फिर चौराहे लाठियों से पीटा। खैर विधायक की दबंगई के चलते कोई भी सामने बोलने को तैयार नहीं है। 

Ruby