जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, पहुंचे बाराबंकी, बाढ़ बचाव कार्यो का लिया जायजा

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 05:14 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरयू किनारे बसे गांव में बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार बचाव कार्य किए जा रहे हैं। आज इसकी तैयारियों का जायजा लेने जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह पहुचे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह आज दोपहर बाराबंकी जिले के सरयू नदी के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के समीप हाता, तेलवारी, गोबरहा, कहारनपूरवा में बाढ़ से बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां  सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बचाव कार्यों की स्थिति देखी। कार्य में खामियां दिखने पर मंत्री ने अधिकारियों फटकार भी लगाई।

बता दें कि अयोध्या के भेलसर हाईवे होते हुए पूरेडलई ब्लाक के हाता पंसारा पहुंचे। यहां पर कटान रोकने के लिए कार्य कराया जा रहा है।उसका निरीक्षण किया। इसके बाद तेलवारी,गोबरहा, कहारनपूरवा में कराए जा रहे इस पर निर्माण की हकीकत देखी। जल शक्ति मंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए हैं। और मंत्री जी के आने तक सभी अधिकारी पहुंच गए थे।

गौरतबल है किक बाराबंकी में सरयू की बाढ़ से हर वर्ष रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील के करीब सौ गांव प्रभावित होते हैं। करीब तीन माह तक इन गांवों के लोग बाढ़ से संघर्ष करते हैं। हजारों परिवारों का आशियाना छिन जाता है, जिनके लिए आसरे का अभी तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। बाढ़ से बचाव के लिए जारी कार्य का निरीक्षण करने यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह आज बाराबंकी पहुंचे थे। हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।   

Content Writer

Ramkesh