बुलंदशहर में 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 04:12 PM (IST)

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की अरनिया थाने की पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि अरनिया थाने की पुलिस ने गुरूवार रात वाहनों की चेकिंग अभियान में लगी थी। इस बीच सूचना मिली की एक इनामी बदमाश महमूदपुर रोड पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त अकबर उफर् लद्धड़ के रूप में हुई।

उन्होंने बताया आरोपी बदमाश अरनिया क्षेत्र के रोहिंदा का निवासी है। उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद हुए है। एसपी ग्रामीण ने बताया की 20अक्टूबर 2018को कोतवाली देहात के जौनपुर गांव के तिराहे पर अकबर ने अपने साथियों के साथ पुलिस पिकेट पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी जिसमें होमगाडर् का एक जवान बदलू सिंह गोली लगने से घायल हुआ था।

पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अकबर फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया की अकबर उफर् लद्धड़ के विरूद्ध गौतबुद्धनगर, अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले के थानों में 16 से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पांच साल पहले अहमदगढ़ पुलिस ने उसके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कारर्वाई की थी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static