विपक्ष को करारा झटका: अपनी पार्टी छोड़ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 11:34 AM (IST)

लखनऊः जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सभी पार्टियां जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहीं हैं। वहीं राजनीतिक फायदा लेने के लिए नेताओं का दल बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। 



इसी कड़ी में शुक्रवार उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कांग्रेस, सपा, बसपा, राष्ट्रीय जनता दल और अन्य निर्दलीय पार्टियों के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ  भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे व सांसद कौशल किशोर की अगुवाई में सभी नेताओं को शपथ दिलाई।



बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं का कहना है कि भारती जनता पार्टी की नीतियों  और मोदी सरकार के विकास को लेकर हम लोगों ने इस पार्टी की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 में पूर्ण बहुमत की हम मोदी की सरकार बनाएंगे।

Ruby