आगरा में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिये के नीचे फंसकर हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 04:32 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। जहां पर एक तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक बस के पहिए में फंस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।



बता दें कि यह हादसा जिले के यमुना किनारा मार्ग की है। जहां पर शनिवार करीब सुबह सवा 10 बजे जीवनी मंडी की ओर से एक बाइक सवार किले की तरफ जा रहा था। मोती गंज मंडी के सामने पीछे से आती बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वह हेलमेट लगाए हुए था। उसका शरीर बस के पहिए की चपेट में आ गया। जिससे दुर्घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। हादसे के घटनास्थल पर जाम लग गया और वाहनों का आवागमन रुक गया।

यह भी पढ़ेंः जेल भेजी गई मुख्तार अंसारी की बहू और अब्बास की पत्नी निकहत, पुलिस ने कहा- मामले में 5 के खिलाफ FIR

यह भी पढ़ेंः स्मृति ईरानी और बेबी रानी मौर्य ने आगरा में की G20 सम्मेलन की शुरुआत, दीप प्रज्वलित कर किया आगाज

परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह छत्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि बाइक सवार की पहचान मुलायम सिंह निवासी दयालबाग के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में फरार बस चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।        

Content Editor

Pooja Gill