OMG! जैसी की तैसी मिली 22 साल पहले दफन हुए शख्स की लाश

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 01:45 PM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 22 साल पहले दफन किए गए शख्स की लाश जैसी की तैसी ही मिली। इतना ही नहीं उसका कफन तक भी मैला नहीं हुआ था। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
PunjabKesari
मामला जिले के बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रिस्तान का है। यहां 22 साल पहले 55 वर्षीय पेशे से नाई नसीर अहमद को दफनाया गया था। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कब्र खुल गई। लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी को जानकारी दी। कब्रिस्तान कमेटी के सदस्‍यों ने जब कब्र की धंसी हुई मिट्टी को हटाकर देखा तो वह हैरान रह गए। दरअसल, उसमें दफनाया गया जनाजा वैसे ही पड़ा था। न शव खराब हुआ था और न ही कफन पर कोई दाग लगा था।
PunjabKesari
बाद में स्थानीय मौलानाओं की मौजूदगी में जनाजा निकालकर देर रात उसे दूसरी कब्र में दफनाया गया। मौलाना नईमुद्दीन रिजवी ने बताया कि मुझे फोन आया था। जिसके चलते मैं गाड़ी से यहां पहुंचा। लोग खुदाई कर रहे थे। अपने तौर पर यकीन हासिल करने के लिए मैं खुद कब्र में उतरा। मुर्दे के मैंने देखा जो बिल्कुल सही सलामत था।
PunjabKesari
वहीं स्थानीय निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि नसीर अहमद की कब्र हमी लोगों ने खोदी थी। कब्रिस्तान में जलभराव की वजह से मिट्टी बह गई और उनकी ताजा मिट्टी उसी तरह निकली। न तो उनका कफन गंदा हुआ और न ही मिट्टी में कोई दिक्कत आई। उन्होंने कहा कि उनकी मिट्टी को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं थी। वो हमारे दूर के रिश्ते में खालू लगते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static