खाना बनाते समय हुआ भयानक हादसा, कई लोग गंभीर रुप से झुलसे

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 04:44 PM (IST)

बिजनौर: महिला डिग्री कॉलेज के छात्रावास की रसोई में गैस पाइप लाइन में खाना बनाते हुए आग लगने से 2 महिलाओं सहित 4 रसोइए झुलस गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना धामपुर के एसबीडी महिला डिग्री कॉलेज में लगभग डेढ़ माह के अवकाश के बाद छात्राएं हॉस्टल पहुंची थीं। हॉस्टल की 2 महिलाओं सहित चारों रसोइयों ने मेस की सफाई कर खाना बनाने के लिए सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही चूल्हे पर लाइटर जलाया तभी पाइप लाइन से आग का गोला सा निकला जिससे सभी झुलस गए।