शिवाजी जैसा योद्धा भारत को छोड़ पूरी दुनिया में नहीं हुआ: राम नाईक

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 11:37 AM (IST)

आगरा: राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को आगरा आए। डॉ. भीम राव अांबेदकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित जेपी सभागार में उन्होंने उत्तर हिंदुस्तान कृतज्ञता मैत्री जागरण अभियान यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता को नमन किया।

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम पूरी दुनिया के इतिहास में दर्ज है कि ऐसा योद्धा भारत को छोड़ पूरी दुनिया में पैदा नहीं हुआ। छत्रपति शिवाजी सेना में कम लोगों की संख्या होने पर भी युद्ध में सफलता से निकलते थे। यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज संभागे राजे छत्रपति भी शामिल थे। यात्रा का कार्यक्रम डॉ. भीमराव अांबेदकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में हुआ।

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि हवाई अड्डे से मौसम बदलने की सूचना मिलने के चलते वे अपना भाषण संक्षिप्त कर रहे हैं। इससे पहले आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद मिश्र स्वामी हरिहरानंद गिरि महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा प्रीतम सिंह, सुभाष बाबा, चंद्रमोहन सचदेवा, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Anil Kapoor