खेत में मिली महिला की न्यूड बॉडी; नोच रहे थे कुत्ते...गैंगरेप के बाद की गई हत्या! शव का हाल देखकर रो देंगे आप

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 02:24 PM (IST)

UP Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला की हत्या कर उसका न्यूड शव खेत में फेंक दिया गया है। उसकी बॉडी पर कपड़े नहीं थे। शव के ऊपर सूखी घास रखी हुई थी। महिला की जिस तरह हत्या की गई, उसे देखकर हर कोई कांप गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

अब जानिए पूरा मामला 
यह पूरा मामला जिले स्थित रमना गांव का है। यहां पर करीब 35 साल की एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। खेत में चारों ओर सूखी घास थी। उसी सूखी घास में एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। महिला के बदन पर कपड़े नहीं है, शव के पास एक कुत्ता खड़ा था, कुत्ते महिला के शरीर को नोच रहे थे। मृत पड़ी महिला के एक पैरे में जुराब थी। हाथ में कलावा बंधा हुआ था। उसकी बुरी तरह से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। 

रेप के बाद की गई हत्या
जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों को कहना है कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया। वो कही दरिंदों का नाम ना ले दे, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ करनी शुरू की, लेकिन किसी को भी महिला के बारे में कुछ नहीं पता कि वो कौन है? फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान शुरू कर दी है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस आरोपियों को खोजने की कोशिश कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

static