खेत जा रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 03:35 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करे लेकिन प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही ताजा मामला शामली जिले से सामने आया है। यहां पर एक महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला शामली जिले के थाना भवन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यहां पर एक महिला खेत में जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने महिला से रेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते शनिवार का है। एसएचओ प्रभाकर कटारा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh