मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब ठेके से जुड़े आरोपियों पर केस

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 03:05 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहगंज जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मनीष दुबे नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई। आरोप है कि वारदात शराब ठेके से जुड़े विवाद के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि शराब ठेके के मालिक अमन सिंह और मनु सिंह पर युवक को गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने शराब ठेके के एक सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ठेके के मालिक बताए जा रहे अमन सिंह और मनु सिंह मौके से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमों को लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static