फिरोजाबाद में दिल्ली मॉडल को लेकर चुनाव मैदान में AAP, 15 फरवरी के बाद आएंगे केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 07:03 PM (IST)

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के अलावा आप भी चुनाव मैदान में है। आप दिल्ली मॉडल को लेकर चुनाव लड़ रही है। प्रत्याशियों की जीत को लेकर राज्य सभा सांसद संजय सिंह पूरे प्रदेश में चुनावी जनसंपर्क और रैली कर रहे हैं। 15 फरवरी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव प्रचार में आएंगे।

जातिवाद नहीं विकास के दम पर लड़ रही चुनाव
आप के जिलाध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी जातिवाद की राजनीति नहीं करती, जो व्यक्ति गरीब मजबूर है। सरकार से परेशान है वह हर व्यक्ति आम आदमी पार्टी का वोटर है। आम आदमी की पार्टी आप है। इसमें पूंजीपति नहीं बल्कि गरीब आम आदमी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, उच्च स्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा किसानों को खेती के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी।

सरकार बनने पर पूरा करेगी घोषणा पत्र
प्रत्येक महिला को एक हजार सम्मान राशि प्रतिमाह दी जाएगी, महिलाओं के लिए बस में मुफ्त यात्रा होगी, बुजुर्गों को 2500 प्रतिमाह दिया जाएगा और जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक बेरोजगारी भत्ता 5000 प्रतिमाह दिया जाएगा। टूंडला प्रत्याशी बबलू सिंह कठेरिया ने बताया कि इससे पहले वह सपा और बसपा में रह चुके हैं। क्षेत्र की जनताओं की समस्याओं का निदान करना ही उनका मकसद रहेगा।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj