सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर UP विस के अंदर घुसे AAP सांसद संजय सिंह

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 01:55 PM (IST)

लखनऊः  कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र गुरूवार को शुरू हुआ। वहीं UP की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ। जहां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर विस के अंदर आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह पहुंच गए। वह सदन की दीर्घा में अपने समर्थितों के साथ जाकर बैठ गए।

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का यह राजनैतिक दुस्साहस है। उनपर 9 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उन्होंने नए कांड को अंजाम दिया। वह इतने शातिर तरीके से पहुंचे की पुलिस भी उन्हें पहचान ना पाई। वह सदन के अंदर जाकर राज्यपाल दीर्घा में बैठ गए। इतना ही नहीं वह लगातार भाजपा विधायकों से अभिवादन आदि भी करते दिखें।

Moulshree Tripathi