मुश्किल में फंसे AAP सांसद संजय सिंह, BJP विधायक ने छवि धूमिल करने का दर्ज कराया केस

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 10:53 AM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ बस्तीस जिले की हरैया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजय सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हजरतगंज कोतवाली में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ भाजपा विधायक अजय सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अजय सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि ''आठ अगस्त को आप सांसद संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में मेरे (अजय सिंह) द्वारा विधानसभा में प्रश्न् उठाने संबंधी प्रपत्र का उल्लेंख किया और कथित रूप से जल शक्ति मंत्रालय के घोटाले का उल्लेख किया।''

विधायक के अनुसार संजय सिंह ने उनके नाम का उल्लेखित करते हुए जालसाजी की और बदनाम करने और छवि धूमिल करने की दृष्टि से षडयंत्र कर प्रेसवार्ता में गलत व फर्जी दस्तावेजों व प्रपत्रों का प्रयोग किया। विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह साजिश रची और राजनीतिक प्रसिद्धि हासिल करने के लिए जालसाजी की और फर्जी दस्तावेज मीडियाकर्मियों को दिखाये।

विधायक ने कहा कि ''उन्होंने मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया जो गलत है।'' भाजपा विधायक ने कहा कि ''मैंने जो प्रश्न उठाये थे वह सिंचाई विभाग के संबंध में थे और जलशक्ति मंत्रालय से उसका कोई सरोकार नहीं है।'' उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था। हजरतगंज कोतवाली प्रभारी के मुताबिक भाजपा विधायक की तहरीर पर संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static