यूपी में केवल ठाकुरों की सरकार चल रही हैः AAP सांसद संजय सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 05:35 PM (IST)

लखनऊः आम आदमी पार्टी के वरीष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जातिवाद को लेकर योगी सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। सांसद ने दो दिन पहले भी योगी सरकार से सवाल किया था कि अयोध्या भूमि पूजन में राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया गया था। बुधवार को एक बार फिर से वहीं सवाल दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रपति को न बुलाए जाने से दलित समाज के लोग नाराज है। यूपी में सिर्फ ठाकुरों की सरकार चल रही है।

संजय सिंह ने कहा कि हम इस व्यवस्था के खिलाफ है। बहुमत की सरकार किसी जाती की नहीं होती। यूपी के 24 करोड़ लोगों की चुनी हुई योगी सरकार में दलितों का, पिछडों का, गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। स्पेशल ठाकुर फोर्स चुन चुन कर लोगों को मार रही है। 58 ब्राह्मण विधयाक हैं। सरकार में ब्राह्मण पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम शर्मा क्या असहज हैं?

वहीं संजय सिंह ने योगी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कितनी जाती के लोग काम कर रहे है। केवल स्पेशल जाती के लोग जमे हुए हैं। बाकी जातीय को चार्ज नहीं दिया जा रहा है। वहीं संजय सिंह ने मौर्य समाज से नाराजगी जताते हुए कहा कि केशव प्रसाद जी आप क्यों नहीं आवाज नही उठा पा रहे हैं, केशव मौर्य बेबस हो गए। अपने समाज के लोगों का हित नहीं कर पा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static