UP में किसान महापंचायत का आयोजन करेगी AAP, संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 07:15 PM (IST)

लखनऊः केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे अन्नदाताओं को विपक्ष का जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी बीच रालोद और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायत का आयोजन करेगी। महापंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

बता दें कि पहली किसान महापंचायत मेरठ में 28 फरवरी को होगी। माना जा रहा है कि किसान महापंचायत के जरिये आप यूपी के पंचायत चुनाव में अपनी दमदार एंट्री करेगी। इसी के बाद सबसे पहले रालोद ने विभिन्न जिलों में किसान महापंचायत की। इन महापंचायतों में बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस की ओर से पिछले ही हफ्ते सहारनपुर में और सोमवार को बिजनौर में किसान महापंचायत की गई। दोनों महापंचायतों को कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi