पिता की सेहत के लिए अब्बास अंसारी ने शीतला माता से की प्रार्थना, गरीबों में बांटे कंबल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2018 - 01:05 PM (IST)

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के बाहुबली विधायक मुख्तार अन्सारी के बेटे अब्बास अन्सारी ने मंगलवार जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मन्दिर में माथा टेका। अब्बास ने यहां पिता के स्वस्थ होने पर मन्दिर में माथा टेककर शीतला मां का भी आर्शिवाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को कंबल भी वितरित किए।

इस दौरान दयानन्द पुजारी ने बताया कि जनपद का ऐतिहासिक शीतला धाम का सैकडों वर्षों से जिले में आस्था का केन्द्र है। मान्यता है कि शीतला धाम में जो भी मन्नतें मांगते हैं वह पूरी होती हैंं। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि हमारे जिले के सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अन्सारी के बेटे अब्बास अंसारी आए। उन्होंने मां का आर्शिवाद लिया। साथ अपने पिता के स्वस्थ होने की कामना भी की। 
पुजारी ने बताया कि अब्बास अंसारी ने मन्दिर परिसर में रहने वाले गरीबों और पुजारियों को कंबल देने का काम किया है। पुजारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी के लोग प्रत्येक वर्ष यहां मन्दिर मे रहने वाले लोगों के लिए कंबल देने का काम करते हैं। 

वहीं मन्दिर में दर्शन करने के सवाल पर विधायक के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा कि मेरे लिए सब बराबर है। मेरा मानना है जहां लोगों की नजर नहीं पड़ती, वहां भी लोग रहते हैं। मन्दिर में रहने वाले लोग तो अन्दर चले जाते हैं, लेकिन मन्दिर के बाहर जो लोग रहते हैं हमें उनका भी ख्याल रखना चाहिए। हम लोगों की सेवा करने में विश्वास रखते हैं।