कलियर शरीफ मजार से ''आबिद'' ने किया किडनैप, 6 साल तक लगातार रेप ; जबरन धर्म परिवर्तन, अबॉर्शन-डिलिवरी का खेल, दहला देगी ये कहानी कहानी

punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 05:19 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल की चार बच्चों की मां ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। युवती ने खुद को अपहर्ता बताते हुए 12 साल तक यातनाएं देने का आरोप लगाया है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह 6 साल की थी तो उसका अपहरण कर लिया गया था। उसका नाम और धर्म परिवर्तन भी कराया गया था। इतना ही नहीं उसके साथ  छह साल तक रेप किया गया।

कलियर शरीफ मजार से किडनैपिंग, रेप के बाद बनाया वीडियो 
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह 6 साल की थी तो अपने माता-पिता के साथ कलियर शरीफ की मजार पर गयी थी। रात में वह अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी। तभी उसको आबिद नाम का एक युवक वहां से उठा ले गया था। लोनी गाजियाबाद में एक कोयले के गौदाम में बंधक बनाकर रखा गया था। आबिद के साथ वहां शबाना और शानू भी थे। करीब 6 साल तक तीनों ने उसको नजर बंद रखा। 12 साल की होने पर तीनों ने उसको कययूम को सौंप दिया। उसके विरोध करने पर तीनों ने कययूम से कहकर उसका बलात्कार कराया और विडियो बना ली। फिर वीडियो की तर्ज पर उसे धमकाने लगे। 

पीड़िता ने चार बच्चों को दिया जन्म 
पीड़ित युवती इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गयी। उन लोगों ने उसका धर्म परिवर्तन कराया। उसके साथ लगातार मारपीट की जाती रही। साथ ही आए दिन रेप किया जाता था। इस दौरान उसने चार बच्चों को भी जन्म दिया। युवती ने खुद को मध्यप्रदेश के एक गांव सागर का निवासी बताया है। 

पीड़िता के दो बच्चों को उठाकर ले गए शबाना और शानू 
शिकायत कर्ता का कहना है कि अब वह 18 साल की है। आठ महीने पहले कययूम की मौत हो चुकी है। शबाना और शानू उसके दो बच्चों को उठाकर ले गये हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत एसपी से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

पुलिस का बयान 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीडिता का शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच जारी है। आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश जारी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कारवाई होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static