प्रतापगढ़ में छेड़छाड़ से तंग किशोरी के आत्महत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 05:55 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छेड़छाड़ से तंग किशोरी द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।       

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंनेे बताया कि 13 अक्टूबर को बाघराय थानाक्षेत्र के ग्राम पुवासी में एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में उसके परिजनों की तहरीर पर बाघराय थाने पर धारा 354, 305, 506 भादंवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत 03 युवकों को नामजद किया गया था। तहरीर में कहा गया था कि आरोपी लगभग तीन माह से उसकी लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे ,जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।       

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है जबकि तीसरा आरोपी नितिन उफर् गुन्नू तिवारी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में थी और इसी क्रम में कल रात बाघराय थाने केे उपनिरीक्षक धनन्जय सिंह ने पुलिस बल के साथ लोदीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static