उमेशपाल मर्डर केस में फरार आरोपी नफीस बिरयानी गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2023 - 10:43 AM (IST)

Umesh Pal Murder News: उत्तर प्रदेश में बहुचर्चित मामला उमेशपाल हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे माफिया अतीक के सहयोगी नफीस अहमद उर्फ नफीस बिरयानी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। नफीस 50 हजार का इनामी है। दरअसल, नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में नफीस बिरयानी के पैर में गोली लगी है।


प्रतापगढ़ और प्रयागराज के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। नफीस बिरयानी अपने साथी के साथ प्रयागराज के खुल्दाबाद वाले घर पर जा रहा था। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। जिसमें नफीस के पैर में गोली लग गई। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी जंगल की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि जब उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, तभी अतीक अहमद के शूटर इसी की क्रेटा कार से उमेश पाल के धूमनगंज स्थित घर आए थे। फिलहाल नफीस को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें...
आज मथुरा पधारेंगे PM मोदी; ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल, देखेंगे हेमामालिनी की प्रस्तुति
स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर दिया विवादित बयान- 'रामायण, महाभारत से चीरहरण और नाक-कान काटने को बढ़ावा देना चाहती है सरकार'

 

 

 


50 हजार का इनामी थी नफीस
नफीस बिरयानी उमेशपाल हत्याकांड में 50 हजार का इनामी था। नफीस पर प्रयागराज पुलिस ने 5 दिन पहले ही इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात तकरीबन 11:00 बजे प्रयागराज- प्रतापगढ़ सीमा पर आनापुर में पुलिस टीमें जब गश्त कर रही थी उसी दौरान पुलिस ने बाइक से जाते हुए दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Content Editor

Pooja Gill