''गालीबाज'' श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, रहना पड़ेगा अब सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 04:07 PM (IST)

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। नोएडा की कोर्ट ने आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। महिला से बदसलूकी करने की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दी है जबकि धोखाधड़ी वाले मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी की थी। इसी बदसलूकी की वजह से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिकाॅर्ड खंगाले तो पता चला कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया। वहीं, बीते 6 दिनों से श्रीकांत त्यागी को पुलिस तलाश रही थी। अब वह पुलिस के हथकंडे चढ़ गया है।

यूपी पुलिस ने बीते मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गालीबाज नेता से गैंगेस्टर बने श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कड़ियां पुलिस जोड़ने में लगी है, ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ मजबूती से पक्ष रखा जा सके।

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj