झांसी: ABVP धूमधाम से मनायेगी स्वामी विवेकानंद की जयंती

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 06:50 PM (IST)

झांसी: वेदांत के विख्यात गुरू स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर छात्रों का दुनिया में सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। यहां महानगर कार्यालय में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एबीवीपी के उपाध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री अजय यादव और जिला संयोजक अर्चित सोनी ने कि एबीवीपी द्वारा स्वामी जी की जयंती पर महानगर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा।

युवाओं के आर्दश और मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर 11 जनवरी को विभिन्न जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं की सफाई का काम किया जायेगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वामी जी के विचारों पर आधारित एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जिसका समापन विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर होगा। राष्ट्रीय कला मंच द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय कला मंच द्वारा विभिन्न रंगोली, पेंटिंग और मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही महानगर के विभिन्न विद्यालयों के 43 कैंपसों में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा साथ ही 13 जनवरी को विपिन बिहारी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
 

Ramkesh